जिले में चलाया जा रहा है विषेष अभियान
मुरलीधर प्रजापत चूरू ब्यूरो चीफ – चूरू, 12 जून। जिले में गुरूवार को चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने विशेष अभियान चलाकर अन्नपूर्णा रसोई की जांच कर खाद्य पदार्थो के 05 नमूने लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थ नमुनीकरण व निरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत खाद्य पदार्थ के नमूने लेना तथा खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये।
सीएमएचओ डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि गुरूवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा की टीम ने सरदारशहर के गांधी चौक में संचालित अन्नपूर्णा रसोई से मसाले के 1 नमूनातथा तेल का 1 नमूना लिये। इसी तरह सरदारशहर में सरकारी अस्पताल में संचालित अन्नपूर्णा रसोई से आटे के 01 तथा दाल के 01 नमूने चावल का01 नमूना लिये। सरदारषहर में कच्चा बस स्टैण्ड के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई से आटे व चावल का एक-एक नमूना तथा तेल के दो नमूने लिये राजकीय अस्पताल कैटिंन का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिये पाबंद किया। सभी नमूनों को जांच के लिये जयपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। जहां नमूनों के अमानक व सब स्टेण्डर्ड पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में विषेष अभियान जारी रहेगा।

